लोक निर्माण विभाग (PWD) को मुआवजे के लिए एप्लिकेशन
सेवा में,
अधिशासी अभियंता,
लोक निर्माण विभाग (PWD),
जनपद – वाराणसी (उ.प्र.)
विषय: अतिक्रमण हटाने के दौरान मकान टूटने पर मुआवजा न मिलने के संबंध में प्रार्थना पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं (जिसके नाम पर मकान/दुकान) पुत्र/पुत्री (पिता का नाम), निवासी (पूरा पता) का स्थायी निवासी हूँ। दिनांक (तारीख जैसे मकान/दुकान टूटा हो) को लोक निर्माण विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मेरा मकान/दुकान/निर्माण आंशिक/पूर्ण रूप से तोड़ दिया गया।
महोदय, उक्त कार्रवाई के पश्चात अब तक मुझे किसी प्रकार का मुआवजा/क्षतिपूर्ति प्रदान नहीं की गई है, जबकि इस घटना से मुझे अत्यधिक आर्थिक एवं मानसिक क्षति हुई है। मैं एक साधारण व्यक्ति हूँ और मेरे लिए इस नुकसान की भरपाई करना संभव नहीं है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मेरे प्रकरण की जांच कराकर नियमानुसार उचित मुआवजा/क्षतिपूर्ति प्रदान करने की कृपा करें, ताकि मुझे हुए नुकसान की भरपाई हो सके।
संलग्नक:
पहचान पत्र (आधार कार्ड)
मकान से संबंधित दस्तावेज (यदि उपलब्ध हो)
घटना के फोटो/अन्य प्रमाण
दिनांक: ________। भवदीय,
नाम: __________
पता:__________
मोबाइल नंबर: ______
Comments
Post a Comment